रांची। खूंटी जिले के कर्रा में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मारांग बुरु से प्रार्थना की है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्रा में सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.
उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की.
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा था. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.
Also Read: Breaking रांची-कर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा, सात लोगों के मौत की सूचना, कई घायल


