Joharlive Team
रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में खाली पड़े विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके तहत मधुपुर विधानसभा उपचुनाव 17 अप्रैल को होगी। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही 23 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन पत्र 30 मार्च तक भरे जाएंगे. 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन वापसी की तारीख 3 अप्रैल निर्धारित की गई है. 17 अप्रैल को वोटिंग होगी. 2 मई को मतगणना होगी।
मधुपुर सीट मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण 3 अक्टूबर से खाली है. इन सबके बीच हेमंत सरकार ने हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफिजुल हसन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री वगैर निर्वाचन का बनाया है। ऐसे में इस सीट पर होनेवाला उपचुनाव बेहद ही दिलचस्प होगा। जिसपर सरकार की साख भी टिकी हुई है।
17 अप्रैल को होगी मधुपुर विधानसभा उपचुनाव, 23 मार्च से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleखूंटी: 2 लाख का इनामी नक्सली सामुएल कंडुलना गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

