Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2026Updated:October 25, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू,

    रांची : झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़े बड़े तस्करों की संपत्ति अब झारखंड सरकार ईडी और एनआईए से जांच कराएगी. इस बात का खुलासा मुख्य सचिव अविनाश कुमार के द्वारा तैयार रिपोर्ट से हुआ है. मुख्य सचिव ने मामले में पुलिस अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी से जुड़े केस के संबंध में लगातार ईडी और एनआईए को जानकारी साझा करने का निर्देश एनटीएफ के चीफ के अलावा 24 जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिया है.

    बता दें, प्रहार की पहली कड़ी में हमने झारखंड के दस जिलों के कुल 19 ऐसे हॉटस्पॉट की जानकारी दी थी, जहां से जो ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं. राज्य सरकार ने इन जगहों को खुद इस कैटेगरी में रखा है, ताकि योजनाबद्ध तरीके से इन जगहों पर संबंधित लोगों और नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके.

    जानकारी के अनुसार पिछले जून माह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दसवीं एनकोर्ड समिति के बैठक हुई थी. बैठक में ड्रग्स के स्रोत, परिवहन, फाइनेंस और किंगपिन तक हर लेवल पर प्रहार करने का निर्णय लिया गया था. इसके अलावा अफीम के अवैध फसलों को नष्ट करने के लिए अभियान चलाने पर भी निर्णय लिया गया था.

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि बहुत छोटे-छोटे एरिया में गुप्त रूप से ड्रग निर्माण लैब को ढूंढने हेतु तंत्र विकसित करना होगा. इसके साथ ही ड्रग तस्करी से जुड़े केस में ईडी के माध्यम से पीएमएलए की धारा के तहत आज उपयोग की संपत्ति की जांच भी करनी होगी ताकि ड्रग्स तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त किया जा सके.

    मामले में राज्य के मुख्य सचिव ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड को ड्रग्स के कारोबार से मुक्त करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. इस एक्शन प्लान के तहत आरोपियों की संपत्ति की जांच कराई जानी है.

    वर्ष 2024-2025 के दौरान पुलिस की कार्रवाई

    जिला दर्ज केस गिरफ्तारी फसल नष्ट (अफीम)

    रांची 100 33 6843.47 एकड़

    खूंटी 67 89 15246.79एकड़

    लोहरदगा 00 00 00

    सिमडेगा 00 00 00

    सरायकेला 32 19 678.96

    पलामू 15 12 604.125

    लातेहार 17 06 754

    हजारीबाग 15 09 525.18

    चाईबासा 25 13 796.05

    चतरा 42 56 1566.46

    कोडरमा 00 00 00

    देवघर 00 00 00

    वर्ष 2025-2026 के दौरान पुलिस की कार्रवाई

    जिला दर्ज केस गिरफ्तारी फसल नष्ट

    रांची 07 00 34.50

    खूंटी 10 01 215.71

    लोहरदगा 01 00 3.25

    सिमडेगा 02 12 3.5

    सरायकेला 03 00 24.70

    पलामू 00 00 314.62

    लातेहार 11 09 832.14 + गांजा 02

    हजारीबाग 08 01 393

    चाईबासा 12 00 52.69

    चतरा 21 25 2742.22

    कोडरमा 01 00 3

    देवघर 01 00 0.01

    वर्ष 2024: पुलिस ने 803 मामले दर्ज कर 1,062 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान गांजा 6,617.761 किलोग्राम, अफीम 1,211.856 किलोग्राम, ब्राउन शुगर 12,214.623 ग्राम और हेरोइन 73.86 ग्राम जब्त किए जाने का उल्लेख है. इसके अलावा डोडा 50,712.872 किलोग्राम तथा अन्य नशीले पदार्थों में सिरप, कैप्सूल, टैबलेट, इंजेक्शन, पोस्ता और कोडीन फॉस्फेट जैसी सामग्री भी जब्त की गई.

    वर्ष 2025: इस वर्ष 782 मामले दर्ज हुए और 994 लोगों की गिरफ्तारी हुई. जब्ती के आंकड़ों में 2,706.102 किलोग्राम गांजा, 191.584 किलोग्राम अफीम, 9,633.045 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.84 ग्राम हेरोइन और 26,982.271 किलोग्राम डोडा शामिल हैं. इसके अलावा 38,586 बोतल सिरप, 41,375 कैप्सूल/टैबलेट और 2,695 इंजेक्शन भी जब्त किए जाने का उल्लेख है. सूची में 13.57 ग्राम एमडीएमए और 12 किलोग्राम संदिग्ध सफेद पाउडर भी दर्ज है.

    वर्ष 2026 (मई तक): इस अवधि में 356 मामले दर्ज किए गए और 571 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के आंकड़ों में 3,337.533 किलोग्राम गांजा, 119.1779 किलोग्राम अफीम, 2,719.898 ग्राम ब्राउन शुगर, 140.9 ग्राम हेरोइन और 8,757.305 किलोग्राम डोडा जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा 5,093 बोतल सिरप, 3,241 कैप्सूल/टैबलेट और 20 इंजेक्शन भी जब्ती सूची में शामिल हैं.

    Also Read : प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    Drugs ED Johar @8 AM झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता
    Next Article ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.