Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर, रावलपोरा मुठभेड़ में मिले अमेरिका निर्मित हथियार
    जोहार ब्रेकिंग

    जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर, रावलपोरा मुठभेड़ में मिले अमेरिका निर्मित हथियार

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू : दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के रावलपोरा में तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर विलायत लोन उर्फ सज्जाद अफगानी मारा गया है। उक्त पुष्टि आइजीपी विजय कुमार ने की है। कहा कि रावलपोरा में 72 घंटों से भी अधिक समय जारी इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले गत रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए स्थानीय आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के जहांगीर अहमद वानी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहमान वानी निवासी रक्ख नारापोरा शोपियां के रूप में हुई है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा में शनिवार की रात को शुरू हुई थी। 

    देर रात गए तक आतंकियों को आत्मसमर्पण करवाने के प्रयास किए गए, लेकिन आतंकियों की ओर से आत्मसमर्पण करने से साफ मना कर दिया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद शुरू हुई इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी रविवार की सुबह ही मारा गया था। इस बीच मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों ने सुरक्षाबलों को सकते में डाल दिया है। मारे गए आतंकी के पास से अमेरिका निर्मित एम-4 राइफल, उसकी तीन मैगजीन, 36 राउंड और करीब 9600 नकदी भी बरामद हुई हैं। आतंकी केे मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने फरार आतंकियों की तलाश जारी रखी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में सवा पांच किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article दंतेवाड़ा में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम डेटोनेटर सहित व वायर बरामद

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.