Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 11, 2026Updated:October 12, 2026No Comments5 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी
    फोटो – राहुल

    जोहार लाइव एक बार फिर कहानियों की नई शृंखला के साथ आ रहा है. दुर्गापूजा के अवसर पर हम झारखंड की दस ऐसी बच्चियों, महिलाओं की कहानी लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने शक्ति को नए सिरे से परिभाषित किया है. सबकी कहानी में शक्ति की एक गाथा लिख रही है. पहली कड़ी में खूंटी जिले के उस बच्ची की कहानी, जिसने महज 14 साल की उम्र में शादी से बचने के लिए अपने बाल लड़कों की तरह कटवा लिए. पूरी रिपोर्ट़

    सात साल की उम्र थी. स्कूल जाना शुरू ही किया था. लेकिन घर के सारे काम करना जानती थी. बर्तन धोती थी, आंगन में झाड़ू लगाती थी. किसी गांव के आम बच्चियों की तरह. बिना किसी खास सपने के बस कदम बढ़ाए जा रही थी. एक भाई तीन बहन. पिता बीमार पड़े और उनकी मृत्यु हो गई. मां ने आगे की जीवन जीने के लिए किसी के साथ होना चुन लिया. बच्ची है, सो इस घट रही घटनाओं को शब्दों में पिरो नहीं पा रही.

    भाई ने पालना शुरू किया. एक बार फिर जीवन पटरी पर आने लगी. साल 2023 में वो कक्षा सात में थी. भाई और भाभी को उसे पालना अखर रहा था. ये अखरन दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी. तय किया कि उसे दूसरे के आंगन झाड़ू लगाने भेज देना चाहिए. शादी के लिए लड़का देख लिया गया.

    लड़कों के परिजन उसे देखने उसके घर आनेवाले थे. बच्ची को इसकी भनक लग गई.

    सर मुझे फुटबॉल खेलना था. मैं अपने कुछ दोस्तों के घर गई. किसी से 20 तो किसी से 50 रुपया मांगा. जोड़ा, तो 200 रुपए हो गए. मैं गांव के ही सैलून गई और सैलून वाले भैया से सीधे बोला कि मेरा बाल लड़का लोग की तरह काट दीजिये.

    तुम का करेगी रे ऐसा बाल काट के. सैलून वाले भैया ने पूछा. मैं कुछ बोली नहीं, सब कहा कि काट दीजिये.

    अब वो खुद को आइने में देख रही थी. उसे खुद के चेहरे से वो शक्ति नजर आ रही थी, जिससे वो अपनी दुनिया बदलने जा रही थी. सैलून से निकलने वाला एक-एक कदम साहस की पहाड़ चढ़ती दिख रही थी.

    पहाड़ भले ही साहस का हो, चढ़ाई में पैर और शरीर कराहते जरूर हैं.

    जैसे ही घर पहुंची, भैया-भाभी से मार तो पहले भी खाती थी, लेकिन उस दिन जैसा नहीं. परिवार में हंगामा मच गया. रिश्तेदारों तक बात पहुंची. जहां शादी होनी थी, उस परिवार तक भी बात पहुंची.

    शक्ति मुंडा (बदला हुआ नाम) फफक पड़ी. जबकि जिस वक्त वो ये बात बता रही थी, रांची के भुसुर गांव में, जहां वो इस वक्त आशा नाम की संस्था में रह रही है, वहां से सौ मीटर दूर एक फुटबॉल टुर्नामेंट में बतौर गोलकीपर खेल कर तुरंत वापस आई थी, वो बोल गई …सर शादी रुक गई. इतना कहते-कहते वो फफक पड़ी.

    बाकी थी लड़ाई

    लड़ाई अभी बाकी थी. हर दिन पिटाई से परेशान होकर एक दिन पास के एक सामाजिक संस्था पहुंच गई. साफ कह दिया कि यहीं रहूंगी. लेकिन वहां उस वक्त बच्चियों के रहने की व्यवस्था का अभाव था. संस्थान की केयरटेकर ने कहा कि ये 200 रुपए लो और उसे रांची जानेवाली बस में बिठा दिया.

    शक्ति अकेले निकल पड़ी. रांची के लालखटंगा इलाके के भुसुक गांव स्थित आशा संस्था पहुंच गई. संस्था के निदेशक अजय जायसवाल कहते हैं, जब से ये आई है इसके परिवार के किसी ने इससे संपर्क तक करने की कोशिश नहीं की है.

    क्या तुम्हारा मन नहीं होता मां से मिलने का, दीदी से बात करने का.

    किसी को मुझसे मतलब नहीं है. मैं भी अब धीरे-धीरे चीजों को समझने लगी हूं. मुझे पता है अब मेरी जिंदगी यही है, अब मैं आगे बढ़ना चाहती हूं.

    थोड़ी चुप्पी के बाद. तुम क्या करना चाहती हो.

    जिस हाथ से चार गोल बचाकर वो आई थी, उसी से आंसू पोछते हुए…सर मैं पहले तो बढ़िया गोलकीपर बनना चाहती हूं. टीम इंडिया में शामिल होना है मुझे. मुझे आर्मी में भी जाने की इच्छा है.

    झारखंड के खूंटी जिले की रहने वाली शक्ति मुंडा फिलहाल कस्तूरबा प्लस टू हाई स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही है. लेकिन अपने सपने को साथ लेकर. वो इस वक्त स्टेट अंडर-16 और अंडर-17 फुटबॉल के लिए तैयारी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि बड़ी दीदियां उन्हें खेल के बारे में बताती हैं और वह उनके निर्देशों को दोहराकर अभ्यास करती हैं.

    संस्था में रह रही बाकि बच्चियां ही अब उसके सुख-दुःख के साथी हैं.

    लड़ने, पढ़ने और जीतने की सैंकड़ों मिशाल दुनिया भर में हैं. मिशाल की उन कड़ियों में शक्ति मुंडा का सैलून जाना, उसकी कुर्सी पर बैढ़ना, लड़कों की तरह बाल कटवाना और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को 360 डिग्री पर मोड़ देना, एक स्टेटमेंट है.

    एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व क्रिकेटर मो. कैफ ने कहा था. संघर्ष सबका बराबर होता है. लेकिन वो चढ़कर तब बोलता है, जब संघर्ष करनेवाला सफल होता है. संघर्ष मैंने भी किया, धोनी ने भी किया. लेकिन मेरे मुकाबले धोनी अधिक सफल हैं, ऐसे में उनका संघर्ष भी अधिक है.

    शक्ति मुंडा शायद भारतीय टीम की गोलकीपर बन जाए. ये सपना न पूरा हो, तो आर्मी में चली जाए. लेकिन जिस दिन वो अपने जीवन में बड़े कैनवास पर दूसरी बार सफलता को उकेरेगी, उसका सैलून पहुंचना उसे मुस्कुराने का कारण देगी.

    Also Read : नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    Johar @8 AM जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि
    Next Article जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.