Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहारः उग्रवादियों ने की मुंशी की हत्या, इलाके में चल रहा है पुल निर्माण कार्य
    झारखंड

    लातेहारः उग्रवादियों ने की मुंशी की हत्या, इलाके में चल रहा है पुल निर्माण कार्य

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लातेहार। जिला में एक बार फिर से उग्रवादी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार की रात उग्रवादियों ने पुल निर्माण कार्य के मुंशी विष्णु देव सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निकट घटी। मृतक सदर प्रखंड के कोने गांव का रहने वाला था।

    क्या है पूरा मामला
    विष्णुदेव सिंह कोने गांव में बन रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का कार्य करता था. पुल निर्माण में लेवी की मांग को लेकर उग्रवादियों से विष्णु देव सिंह की कुछ कहासुनी हुई थी। शुक्रवार के दिन भी लेवी को लेकर उग्रवादियों से बहस हुई थी। शुक्रवार की रात वह पुल निर्माण के ठेकेदार विजय साहू को लातेहार पहुंचाने मोटरसाइकिल से आया था। वापस लौटने के क्रम में बरैनी गांव के निकट उग्रवादियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

    अंधाधुंध हुई फायरिंग
    मृतक विष्णु देव के भाई ने बताया कि उग्रवादियों ने ही लेवी को लेकर उसकी हत्या की है। विष्णुदेव को टारगेट कर उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटनास्थल पर लगभग 14 खोखा भी बरामद किए गए. विष्णुदेव के शरीर में लगभग 6 गोली लगी थी। इसी कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल पहुंचे विधायक
    घटना की जानकारी मिलते ही मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। ऐसे अपराधी पर लगाम लगाने के लिए वो सरकार के समक्ष बात रखेंगे।

    मामले की छानबीन में पुलिस
    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है. इस घटना को उग्रवादियों की ओर से ही अंजाम दिया गया है।

    कोने चौक पर पकौड़ी बेचता था विष्णु देव
    विष्णुदेव सिंह का मुख्य रोजगार पकौड़ी बेचना ही था। वह कोने चौक पर छोटी-सी दुकान चलाकर पकौड़ी बेचता था। दुकान से थोड़ी दूर पर पुल का निर्माण होने की वजह से ही ठेकेदार ने उसे मुंशी के तौर पर काम पर लगाया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : वैशाली में 499 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ः स्कॉर्पियो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.