Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नेपाल के रसुवा में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण की ओर से गुरुवार 3 सितंबर को जारी अपडेट के अनुसार, विभिन्न प्रभावित जिलों में अब तक 1,252 शव मिलने की जगह दर्ज की गई है. इनमें से 95 शवों की पहचान कर परिजनों को सौंप दिया गया है. बाढ़ में अब तक 5,135 घायलों का उपचार किया जा चुका है.

    सबसे अधिक 355 शव चितवन में मिले हैं. इसके बाद नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208, नुवाकोट में 177, रसुवा में 127, गोरखा में 69, धादिङ में 60 और तनहुँ में 38 शव मिले हैं. चितवन में मिले शवों में विभिन्न मानव अंग भी शामिल हैं.

    करीब 11 हजार लोगों बचाया गया

    नेपाल के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 11,993 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. नेपाली सेना ने हवाई अभियान के जरिए 273 विदेशी नागरिकों और 4,091 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित निकाला है. सेना ने अब तक 715 हवाई उड़ानें संचालित की हैं, जिनमें गुरुवार को 25 उड़ानें शामिल हैं. काठमांडू से निजी क्षेत्र के माध्यम से भी 129 उड़ानें संचालित की गई हैं.

    इसके बावजूद करीब 4,216 लोगों से संपर्क नहीं हो पायी है. इनमें सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी, भन्सार और अध्यागमन कार्यालयों के कर्मचारी भी शामिल हैं. रसुवा में करीब 865 और नुवाकोट में करीब 1,558 लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी दी गई है. संपर्कविहीन लोगों में 583 विदेशी नागरिक और विदेशी पर्यटकों के साथ गए 164 नेपाली भी शामिल हैं. जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े करीब 900 लोगों के भी संपर्क में नहीं होने की जानकारी दी गई है.

    21 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

    बचाव और राहत अभियान में नेपाल के 21,402 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं. इनमें नेपाली सेना के 9,287, नेपाल पुलिस के 7,912 और सशस्त्र प्रहरी बल के 4,203 जवान शामिल हैं. फिलहाल 3,948 लोग विभिन्न होल्डिंग सेंटरों में रखे गए हैं.

    सरकार ने राहत के लिए रसुवा और नुवाकोट को एक-एक करोड़ रुपये, धादिङ को 50 लाख रुपये और प्रभावित 15 स्थानीय निकायों को कुल 13.50 करोड़ रुपये की नकद सहायता उपलब्ध कराई है. काठमांडू से 45 ट्रक और 37 बोलेरो के जरिए खाद्य एवं गैर-खाद्य राहत सामग्री भेजी गई है. हेलीकॉप्टर से 9 उड़ानों के जरिए भी राहत सामग्री पहुंचाई गई, जबकि 14 अतिरिक्त मिनीट्रक प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं. सशस्त्र प्रहरी बल ने नुवाकोट और रसुवा में 130 हवाई उड़ानों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई है.

    प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल 46 हजार लीटर डीजल, 24 हजार लीटर पेट्रोल और 21 हजार लीटर विमान ईंधन उपलब्ध है. संचार व्यवस्था में भी सुधार हुआ है. नेपाल टेलिकॉम के क्षतिग्रस्त सभी 110 टावर चालू हो चुके हैं, जबकि एनसेल के 78 क्षतिग्रस्त टावरों में से 75 टावर अब संचालित हैं.

    Also Read : नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    नेपाल बाढ़ नेपाल बाढ़ त्रासदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प
    Next Article क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    Latest Posts

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.