Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जयराम महतो के विवादित बयान को लेकर चल रही सियासत के बीच अब खिजरी विधायक राजेश कच्छप उनके समर्थन में उतरते नजर आए हैं. राजेश कच्छप ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई दरोगा ट्रैक्टर वालों से गाली-गलौज कर चंदा और वसूली करते हैं. उन्होंने कहा कि जमीन बचाने के लिए थाना जाने वाले लोगों को भी कथित तौर पर गाली देकर भगा दिया जाता है.

    बता दें, बिगत कुछ दिनों से डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवड्डा थानेदार रवि कुमार के बीच हुई हॉट-टॉक चर्चा में है. जयराम महतो पर थानेदार को गाली देने का आरोप है. इसको लेकर इससे पहले भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी भी समर्थन में आ चुके हैं. उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को लेकर कई बार आवेश में आ जाते हैं.

    दरोगा बात करने की तमीज नहीं रखते

    राजेश कच्छप ने कहा कि नए थानेदारों में लोगों से बात करने तक की तमीज नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता जब अपनी जमीन बचाने या अपनी समस्या लेकर थाना पहुंचती है, तो उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जाता. विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता ने इसलिए चुना है कि वे ऐसी परेशानियों से लोगों को राहत दिलाएं.

    जयराम को गाली नहीं देनी चाहिए

    हालांकि, राजेश कच्छप ने जयराम महतो की भाषा का पूरी तरह समर्थन नहीं किया. उन्होंने साफ कहा कि जयराम को भी गाली नहीं देनी चाहिए और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यानी विधायक ने एक तरफ जयराम के मुद्दे और पुलिस की कार्यशैली को लेकर उनका समर्थन किया, वहीं दूसरी तरफ जयराम की भाषा पर भी आपत्ति जताई.

    राजेश कच्छप के इस बयान के बाद अब जयराम महतो के विवादित बयान पर सियासत और तेज होने के आसार हैं. विधायक के पुलिस पर लगाए गए आरोपों ने झारखंड में पुलिस और आम लोगों के बीच व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Also Read: जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    खिजरी विधायक राजेश कच्छप झारखंड पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा
    Next Article नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026
    आदिवासी

    दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कलाम जयंती विशेष : जब झारखंड के आदिवासी गांव में बच्चों से मिलने रुक गए थे राष्ट्रपति कलाम

    October 15, 2026
    Latest Posts

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026

    दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

    October 15, 2026

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026

    ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.