Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments4 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    police
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड पुलिस की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है. रांची, चतरा, सिमडेगा और खूंटी पुलिस ने संयुक्त रूप से 310 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, CEIR Portal और विशेष टीमों की मदद से अलग-अलग राज्यों और जिलों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया.

    रांची में 111 मोबाइल फोन बरामद

    रांची पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत 111 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की. तकनीकी विश्लेषण के जरिए मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे लोगों की जानकारी जुटाई गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल बरामद किए गए. मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक यातायात ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई.

    चतरा में 18 मोबाइल बरामद

    चतरा पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत एक महीने का विशेष अभियान चलाकर 18 गुम मोबाइल फोन बरामद किए. इनमें पिपरवार से 2, गिद्धौर से 1, हंटरगंज से 5, सिमरिया से 2, लावालौंग से 1, वशिष्ठनगर से 1, राजपुर से 1, इटखोरी से 2 और पत्थलगड्डा से 3 मोबाइल शामिल हैं.

    बरामद मोबाइल फोन चतरा समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. पुलिस अधीक्षक ने लोगों को CEIR Portal के इस्तेमाल और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी.

    सिमडेगा में 128 मोबाइल की बरामदगी

    सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत सबसे अधिक 128 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस के मुताबिक ये मोबाइल झारखंड के अलावा ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से बरामद किए गए. इनमें 12 मोबाइल CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर और 116 मोबाइल अन्य तकनीकी एवं पुलिसिया माध्यमों से बरामद किए गए. मंगलवार को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में सभी 128 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए.

    पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक पहले ही 445 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को दिए जा चुके थे. मौजूदा 128 मोबाइल की बरामदगी के बाद जनवरी 2026 से अब तक सिमडेगा पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल की संख्या 573 हो गई है.

    खूंटी में 53 मोबाइल धारकों को लौटाए

    खूंटी पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में CEIR Portal और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल की तलाश की गई. बरामद किए गए सभी 53 मोबाइल मंगलवार को उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खूंटी पुलिस के प्रति आभार जताया.

    CEIR Portal से मोबाइल बरामदगी में तेजी

    चारों जिलों की कार्रवाई में CEIR Portal की अहम भूमिका सामने आई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद नागरिकों को तत्काल नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR Portal पर मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए आवेदन करना चाहिए.

    CEIR के जरिए मोबाइल के IMEI नंबर की मदद से उसके नेटवर्क पर दोबारा इस्तेमाल की स्थिति में पहचान करने और बरामदगी की कार्रवाई में मदद मिलती है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में देरी न करें और तत्काल शिकायत दर्ज कराएं.

    चार जिलों में बरामद मोबाइल

    table

    पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. इसका उद्देश्य गुम और चोरी हुई संपत्ति को वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है.

    Also Read : BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    CEIR Portal Chatra police Jharkhand news Jharkhand police Khunti police Lost Mobile mobile phone recovery mobile recovery Operation Muskaan Ranchi Police Simdega Police Stolen Mobile
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव
    Next Article झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.