Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुजरात साइबर टेरर केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच राज्यों में पांच ठिकानों पर छापेमारी की. NIA की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित जुन्नर, गुजरात के खेड़ा स्थित नडियाद, तेलंगाना के करीमनगर स्थित रामागुंडम, बिहार के गोपालगंज और दिल्ली में तलाशी ली.

    यह मामला 25 जून 2025 को दर्ज किया गया था. मूल रूप से गुजरात ATS ने केस दर्ज किया था, जिसे बाद में NIA ने अपने हाथ में लिया.

    जांच के मुताबिक, आरोपियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार से जुड़ी 54 वेबसाइटों पर DDoS हमले का प्रयास किया था.

    क्या है DDoS

    DDoS (Distributed Denial-of-Service) का मतलब ऐसी साइबर गतिविधि से है, जिसमें किसी वेबसाइट पर एक साथ बहुत बड़ी संख्या में इंटरनेट रिक्वेस्ट भेजी जाती हैं. इससे वेबसाइट पर इतना ज्यादा दबाव पड़ता है कि वह धीमी हो सकती है या काम करना बंद कर सकती है.

    NIA के अनुसार, इन हमलों का निशाना सरकारी कंप्यूटर संसाधन और महत्वपूर्ण डिजिटल ढांचा था. जांच एजेंसी का आरोप है कि इसका मकसद देश की सुरक्षा और एकता को नुकसान पहुंचाना और लोगों में डर पैदा करना था.

    दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-फोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण बरामद

    इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जांच के दौरान NIA को ऐसे संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली, जिन्होंने आरोपियों को साइबर हमले की तैयारी और तकनीकी जानकारी हासिल करने में मदद की थी.

    अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद सोमवार सुबह इन संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान NIA ने 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए. इन उपकरणों और दस्तावेजों में हैकिंग से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की बात कही गई है.

    NIA ने संदिग्धों से गिरफ्तार आरोपियों के साथ उनके संबंधों और साइबर गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ भी की है. एजेंसी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

    Also Read :बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    Nia
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी
    Next Article जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Latest Posts

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.