Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में स्थानीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने की पूरी संभावना है. इसके लिए शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सिनेमा के लिए सकारात्मक माहौल और सिनेमा कल्चर विकसित करने की जरूरत है. मशहूर फिल्म एडिटर और फिल्मकार असीम सिन्हा ने शनिवार को सूचना भवन सभागार में झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड (जेएफडीसीएल) की ओर से आयोजित ‘मीट द मेंटर’ कार्यक्रम में यह बात कही.

    असीम सिन्हा ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में फिल्म उद्योग को विकसित करने के लिए केवल वित्तीय सहायता पर्याप्त नहीं है. इसके साथ फिल्म निर्माण से जुड़ा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना और ग्रामीण क्षेत्रों में सिनेमा कल्चर को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने क्षेत्रीय कलाकारों को अवसर देने और स्थानीय फिल्मों के लिए सीड फंडिंग की व्यवस्था करने की जरूरत बताई.

    उन्होंने कहा कि फिल्मों और स्क्रिप्ट के मूल्यांकन के लिए मजबूत प्रणाली विकसित होनी चाहिए और इसके लिए प्रभावी मेंटरिंग की जरूरत है. झारखंड सरकार के प्रयासों को और गति देकर यहां के फिल्म उद्योग को दक्षिण भारतीय राज्यों समेत देश के अन्य विकसित फिल्म उद्योगों की तर्ज पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

    स्थानीय भाषा और प्रतिभाओं को मिले प्राथमिकता

    असीम सिन्हा ने स्थानीय भाषा, कला और प्रतिभाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थानीय कहानियों, भाषाओं और प्रतिभाओं को मंच मिलने से यहां की फिल्मों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकती है.

    उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और फिल्म एडिटिंग में आए तकनीकी बदलावों के अनुभव भी साझा किए. कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती और वह आज भी सीख रहे हैं. उन्होंने श्याम बेनेगल, अंशुल शर्मा, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, पाकिस्तानी निर्देशक महरीन जब्बार, तिग्मांशु धूलिया, कल्पना लाजमी, केतन मेहता और कुंदन शाह जैसे फिल्मकारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए.

    40 साल से झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट का सपना

    असीम सिन्हा ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनकी इच्छा थी कि झारखंड में एक फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित हो. अब यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है. उन्होंने बताया कि रांची में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां उन्हें सैकड़ों फिल्मों के संपादन का अनुभव मिला.

    वर्तमान में असीम सिन्हा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी की जूरी के अध्यक्ष हैं. कार्यक्रम में विभाग के उपनिदेशक सैय्यद राशिद अख्तर ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

    संयुक्त निदेशक आनंद ने असीम सिन्हा के फिल्मी सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में संपादन का कार्य किया है और करीब 30 वर्षों तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका अनुभव झारखंड के उभरते फिल्म उद्योग के लिए प्रेरणास्रोत है.

    कार्यक्रम में सहायक निदेशक अभय कुमार, जेब अख्तर, अनुज कुमार, महेश माझी समेत फिल्म क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे.

    Also Read :जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    Asim sinha असीम सिन्हा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा
    Next Article JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.