Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: गोंदा डबल मर्डर का खुलासा, संपत्ति विवाद में चाचा-चाची की हुई थी हत्या
    झारखंड

    रांची: गोंदा डबल मर्डर का खुलासा, संपत्ति विवाद में चाचा-चाची की हुई थी हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2021Updated:March 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गोंदा थाना के टिकली टोली में पति-पत्नी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस दोहरे हत्याकांड को संपत्ति विवाद में अंजाम दिया गया था. बीते शुक्रवार तेतरु पाहन और उसकी पत्नी रतिया देवी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार पति-पत्नी की हत्या उसके ही भतीजे सुमित ने की थी. हत्या के पहले दोनों को शराब पिलाई गई थी। जब दोनों नशे में बेसुध हो गए, उसके बाद सुमित ने चाकू से दोनों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सुमित वहां से फरार हो गया. सुमित अक्सर दंपति के घर आता-जाता था। इसलिए किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। इस हत्याकांड को संपत्ति हड़पने के विवाद में अंजाम दिया गया था।

    दरअसल जिस दंपति की हत्या हुई है, उनका कोई संतान नहीं है, लेकिन उनके पास काफी पैतृक संपत्ति है, जिस पर सुमित की नजर थी। वह कई बार संपत्ति को अपने नाम करवाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया था, जिसके बाद उसने अपने ही चाचा-चाची की हत्या की साजिश रची और उन्हें शराब पिलाकर मार डाला।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटूलकिट मामला : निकिता जैकब की जमानत याचिका पर सुनवाई 9 मार्च को
    Next Article सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.