Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने नया विधानसभा परिसर के 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

    यह आदेश 6 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट परिसर को इससे बाहर रखा गया है.

    अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 से 12 अगस्त तक चलेगा.

    प्रशासन के अनुसार, सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

    आदेश के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. हालांकि, सरकारी ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है.

    प्रदर्शन, घेराव, लाठी डंडे पर रोक

    इसके अलावा धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा आयोजित करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है. सरकारी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे.

    निषेधाज्ञा के दौरान बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम और बारूद जैसे आग्नेयास्त्रों के साथ-साथ लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला और गड़ासा जैसे हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी. सरकारी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट मिलेगी.

    जिला प्रशासन ने लोगों से आदेश का पालन करने और विधानसभा सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    झारखंड विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच
    Next Article JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    Latest Posts

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.