रांची। राजधानी रांची की एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाने पहुंचे उत्तर प्रदेश के अंतरराज्यीय चेन छिनतई गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. रांची पुलिस की टीम ने गिरोह के सदस्य प्रवीण कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा है.
गिरोह के सदस्य पहले भी पंजाब के मोहाली और लुधियाना में महिलाओं से चेन व गहनों की छिनतई की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. इस बार उनकी नजर रांची की एक बुजुर्ग महिला पर थी, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.
दिल्ली की बाइक से छिनतई करने पहुंचे थे झारखंड़
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दिल्ली नंबर की बाइक (DL-10AB-6698) बरामद हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह दूसरे राज्यों में वारदात करने के लिए बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहनों का इस्तेमाल करता था, ताकि स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो. पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी पहले पंजाब के मोहाली और लुधियाना में भी छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसके बाद उन्होंने झारखंड को नया ठिकाना बनाया है.
Also Read : झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

