Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से दूसरे दौर की पूछताछ जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से दूसरे दौर की पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से गुरुवार को दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की।
    पूछताछ के दौरान सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। जांच एजेंसी ने श्री चिदम्बरम से कल रात भी पूछताछ की थी।

    श्री चिदम्बरम को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

    इससे पहले बुधवार को चले ‘हाईवोल्टेज ड्रामे’ के बीच अंतत: श्री चिदम्बरम को देर रात सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

    सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी से मंगलवार से बच रहे श्री चिदम्बरम रात करीब आठ बजे अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में उनके या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य के खिलाफ कोई आरोप पत्र दायर नहीं है। वह कानून से भाग नहीं रहे, बल्कि संरक्षण मांग रहे हैं। इसके बाद वह सीधे अपने आवास पर गये, जिसके पश्चात् सीबीआई अधिकारियों की एक टीम वहां पहुंच गयी। आवास के गेट बंद होने के कारण सीबीआई के अधिकारी दीवार फांदकर अंदर गये। पुलिस की एक टीम पिछले दरवाजे से घर के अंदर गयी। बाद में आवास का गेट खोल दिया गया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सीबीआई टीम ने उन्हें अपने साथ मुख्यालय ले गयी।

    सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक श्री चिदम्बरम को एक सक्षम अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी सहमति से संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं माना जाएगा: सर्वोच्च न्यायालय, जानिए पूरी रिपोर्ट….
    Next Article गोलू हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.