Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026Updated:July 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध विस्फोटकों के भंडारण और परिवहन से जुड़े मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. तलाशी अभियान के दौरान 1662 अवैध नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच डिजिटल उपकरण और 16 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

    एनआईए के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश मेहता और शंकर यादव के रूप में हुई है. एजेंसी ने दोनों को अवैध रूप से विस्फोटकों के भंडारण और उन्हें सह-आरोपियों तक पहुंचाने की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोपी बताया है. इस गतिविधि से लोगों के जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ.

    यह कार्रवाई वर्ष 2024 में पश्चिम बंगाल के सालतोरा क्षेत्र में हुए मोटरसाइकिल विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में की गई. इस मामले में एनआईए ने अक्टूबर 2024 में आरसी-16/2024/एनआईए/डीएलआई के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है.

    एनआईए की टीमों ने कोडरमा जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध डेटोनेटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. एजेंसी का कहना है कि बरामद विस्फोटकों का भंडारण पूरी तरह अवैध था और इनके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था.

    जांच एजेंसी के अनुसार इस मामले की शुरुआत उस विस्फोट से हुई थी, जिसमें अवैध रूप से विस्फोटक ले जाते समय जॉयदेब मंडल उर्फ बबलू मंडल की मौत हो गई थी. इसके बाद जांच में विस्फोटकों के अवैध भंडारण, परिवहन और आपूर्ति से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ.

    एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि विस्फोटकों का भंडारण और परिवहन अत्यंत खतरनाक एवं असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन विस्फोटकों का स्रोत क्या था और इन्हें किस स्थान या किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

    Also read : सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध विस्फोटकों के भंडारण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा
    Next Article विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.