Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में फिल्म निर्माण, तकनीकी प्रशिक्षण और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) की स्थापना की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में 22 जुलाई को झारखंड फिल्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच हुए एमओयू के बाद SRFTI के कुलपति समीरन दत्ता प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना भवन पहुंचे.

    सूचना भवन में उपलब्ध संसाधनों का किया गया आकलन

    इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर JFTI की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. साथ ही संस्थान में कोर्स शुरू करने के लिए सूचना भवन में उपलब्ध संसाधनों और स्थान का अवलोकन कर आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया गया.
    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद ने बताया कि JFTI के प्रारंभिक चरण में जरूरत के अनुरूप शॉर्ट-ड्यूरेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे. इनमें पार्ट टाइम, फुल टाइम और इवनिंग क्लासेज की सुविधा होगी. कोर्स की अवधि एक, दो, तीन या छह महीने की हो सकती है. विभाग उपलब्ध संसाधनों और SRFTI के तकनीकी सहयोग से जल्द ही शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

    साउंड डिजाइनिंग से सिनेमैटोग्राफी तक मिलेगा प्रशिक्षण

    SRFTI के कुलपति समीरन दत्ता ने कहा कि JFTI के शुरू होने से झारखंड के युवाओं, खासकर मास मीडिया और सिनेमा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा. संस्थान में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे सिनेमा के प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि JFTI के माध्यम से झारखंड के युवाओं के लिए एक नया अवसर खुलने जा रहा है. SRFTI संस्थान के ब्लू प्रिंट तैयार करने, क्लासरूम डिजाइन और गेस्ट फैकल्टी के प्रशिक्षण सहित तकनीकी जरूरतों की व्यवस्था में हरसंभव सहयोग करेगा.

    समीरन दत्ता ने सुझाव दिया कि JFTI के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने के बाद शुरुआती चरण में राज्य के मीडियाकर्मियों के लिए शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं. इससे वे आधुनिक फिल्म, टेलीविजन और मीडिया तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर अपनी दक्षता को मजबूत कर सकेंगे. उन्होंने स्वस्थ फिल्म संस्कृति विकसित करने के लिए शुरुआत में फिल्म एप्रिशिएशन कोर्स शुरू करने का भी सुझाव दिया.

    बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक शाहिद आलम, राशिद अख्तर, बीरू कुशवाहा, सुनीता धान, अभय कुमार तथा SRFTI के एसोसिएट प्रोफेसर नीलाजन बनर्जी और प्रो. इंद्रनील मुखर्जी उपस्थित रहे.

    Also Read : हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट साउंड डिजाइनिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू
    Next Article नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.