रांची। झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने विरमित (रिलीव) कर दिया है. आईपीएस विजयलक्ष्मी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जबकि आईपीएस चंदन झा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों अधिकारियों के विरमित होने के बाद उन्होंने अपने-अपने केंद्रीय संगठनों में योगदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति व्यवस्था के तहत दोनों अधिकारियों की नियुक्ति सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से कार्यमुक्त किया गया. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अधिकारियों को आमतौर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान और वीआईपी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का अवसर मिलता है. CRPF और CISF दोनों ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की भूमिका रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम होती है.
Also Read : IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

