Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फुटबॉल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हमारे शहर में पहली बार फुटबॉल का सबसे बड़ा मेला यानी डूरंड कप सजने जा रहा है. डूरंड कप के 135वें सीजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है. इसके मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक मोराबादी के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को धुर्वा के एफएफपी बिल्डिंग में एक हाई-लेवल मीटिंग की गई.

    सचिव ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और सफाई पर रहेगा जोर

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने फायर सेफ्टी, स्टेडियम की ब्रांडिंग, खिलाड़ियों और मेहमानों के ठहरने, इनविटेशन कार्ड बांटने और सुरक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर सुनिश्चित करने को कहा. मैचों के दौरान कानून-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. इसके साथ ही रांची नगर निगम को स्टेडियम के आसपास सफाई और पुलिस-प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है.

    18 जुलाई को शहर में निकलेगा ट्रॉफी टूर

    टूर्नामेंट को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय थल सेना की ओर से 18 जुलाई 2026 को राँची में एक शानदार ट्रॉफी टूर निकाला जाएगा. इस दौरान ट्रॉफी को शहर के प्रमुख रास्तों से ले जाया जाएगा, ताकि लोग इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जुड़ सकें.

    इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, बिजली, खेल प्राधिकरण और पर्यटन समेत सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं. बैठक में नगर आयुक्त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, कर्नल हेम चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे. राँची में होने वाला यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को एक नई ऊंचाई देगा.

    Also Read : दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    Ranchi set to host football's grand spectacle for the first time; stage being readied for the Durand Cup. रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ सजने लगा डूरंड कप का मंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.