Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»खूंटी में डबल म’र्डर, युवक-युवती के श’व मिलने से इलाके में दहशत
    क्राइम

    खूंटी में डबल म’र्डर, युवक-युवती के श’व मिलने से इलाके में दहशत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी थाना अंतर्गत घाघरा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की स्थिति इतनी भयावह है कि देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों ने बेहद बेरहमी से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान हैं। वहीं, दोनों के सिर को भारी पत्थरों से कुचल दिया है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
    ​
    डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हमारी पहली प्राथमिकता मृतकों की शिनाख्त करना है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घाघरा पुल ही अपराध का मुख्य घटनास्थल है, या अपराधियों ने कहीं और हत्या कर शवों को यहां लाकर डंप किया है।

    ​​फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद लेने की तैयारी कर रही है। घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि इस दोहरे हत्याकांड ने खूंटी पुलिस की गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों ने जिस तरह पुलिस को खुली चुनौती दी है, उससे आम लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है।

    Also Read : झारखंडः जिलों के एसपी केंद्रीय गृह मंत्री और डीजीपी का निर्देश को भी कैसे दिखा रहे हैं ठेंगा
    ​

    Double murder in Khunti; discovery of a young man's and woman's bodies sparks panic in the area. खूंटी में डबल मर्डर युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में दहशत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मुझे धमकाते हैं, कहा औकात में रहोः असुंता लकड़ा 
    Next Article श्री रामभूमि’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता, अनुपम खेर ने अपने किरदार से उठाया पर्दा

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    क्राइम

    डीजीपी तदाशा मिश्र ने की आलाधिकारियों संग बड़ी बैठक, अगले एक हफ्ते में फिर शुरु होगा बड़ा नक्सल अभियान

    July 10, 2026
    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.