Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अचानक खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज पहुंच गए. बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. परिसर की बदहाल स्थिति, रखरखाव में लापरवाही और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का दौरा किया. उन्होंने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली. कई जगहों पर खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए.

    ‘झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं. ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा तो वे देश और दुनिया में राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे.

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सिर्फ शहरों के नहीं, बल्कि गांवों और दूरदराज के इलाकों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बराबर अवसर दिए जाएं. इसके लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए.

    शूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण की बनेगी योजना

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इसके लिए जरूरी सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं.

    उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की खेल बुनियादी ढ़ाचे को इस स्तर तक विकसित किया जाए कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी अपने ही राज्य में कर सकें.

    मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर और फायर हाइड्रेंट से जुड़े मॉक ड्रिल की जानकारी ली और समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए. इसके अलावा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो.

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से ट्रेनिंग, उपकरण और अन्य सुविधाओं को लेकर उठाया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद शूटिंग राइफल उठाकर दिखाना भी साधा और शूटिंग का अनुभव लिया।

    निरीक्षण के दौरान खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि खेल सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

    Also Read : एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?
    Next Article अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.