Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : राज्य में इनदिनों अपराध की क्षेत्र में पांव पसार रहे कुख्यात प्रिंस खान गैंग के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ प्रिंस खान गैंग से जुड़े सदस्यों के साथ हुई है। इस दौरान कुख्यात शिवराज के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इस कार्रवाई में रांची, रामगढ़ और धनबाद की पुलिस शामिल थी।  पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है।

    बड़ी घटना की सूचना पर हुई थी संयुक्त अभियान

    पुलिस यह गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ जिले के पतरातू (भुरकुंडा ओपी) थाना क्षेत्र के सयाल निवासी बिहारी राम का पुत्र शिवराज उर्फ शिवा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। वह रांची और धनबाद जिले में किसी बड़ी वारदात को लक्षित कर रहा था। इस इनपुट के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवराज को पकड़ा गया।

    बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

    गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने शिवराज से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने वारदात को अंजाम देने के लिए दो अवैध पिस्टल छुपाकर रखी हैं। इसी दौरान सोमवार की सुबह करीब 4:40 बजे पुलिस टीम अपराधी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए BTTI केंद्रीय विद्यालय रिवरसाइड के पास पहुंची। वहां शिवराज ने चालाकी दिखाते हुए एक हथियार बरामद कराने के बाद अचानक दूसरे पिस्टल से पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने त्वरित आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में अपराधी शिवराज के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।

    बड़े आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैं तार

    पुलिस की गिरफ्त में आया अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम इलाके का पुराना और शातिर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर चुका है। इसके बाद वह

    राहुल दुबे गिरोह में शामिल हुआ। इन दोनों ही गिरोहों की ओर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। खुफिया सूचना के मुताबिक, वर्तमान में वह प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में था और उसी के इशारे पर कोयलांचल या राजधानी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। मुठभेड़ स्थल और अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। जिनमें एक 09 एमएम पिस्टल और एक 7.65 एमएम पिस्टल, करीब 60 पीस जिंदा कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद हुए है।

    Also Read : झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द
    Next Article शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.