Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. नए खुलासे के मुताबिक कौशल पांडेय ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुद को मुख्य आरोपी बताया है. जांच टीम के सामने उसने बताया, ‘’मैं उपेंद्र सिंह से संबंधित जानकारी हासिल कर दस्तावेज में जालसाजी की और उसे एडिट किया. इसके बाद उपेंद्र सिंह के अकाउंट नंबर यानी की जगह अपनी पत्नी अन्नू पांडेय का अकाउंट नंबर डाल दिया था.’’

    कौशल पांडेय के अनुसार, ‘’उपेंद्र सिंह जुलाई 2016 को रिटायर हो गए थे, लेकिन मैं उनकी जन्मतिथि में जालसाजी की और उसे एडिट करके मार्च, 2026 कर दिया और उपेंद्र सिंह के नाम को जीपीएफ नंबर के तौर पर इस्तेमाल किया और सैलरी निकाल ली.’’

    उसने आगे बताया, ‘’मैंने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में ट्रेजरी से तीन बार में कुल 28,25,808 रुपये निकाले और वित्तीय वर्ष 2024-2025 में कुल 28,25,808 रुपये निकाले. इस तरह से 31 बार में 1,65,81,668 निकाले. वहीं दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 2,35,63,53 रुपये निकाले की बात को भी कौशल पांडेय ने स्वीकार किया है. एसआइटी की जांच के अनुसार इस तरह कुल 4,29,71,007 रुपये निकाले गये थे.’’

    एसआइटी की जांच में आये तथ्यों के अनुसार कौशल पांडय पहले उपेंद्र सिंह की सैलरी अपनी पत्नी के अकाउंट में भेजता था और उसे अपने एसबीआइ चास कोर्ट एरिया ब्रांच अकाउंट नंबर में ट्रांसफर करता था. हालांकि पूछताछ के दौरान कौशल पांडेय ने कभी यह स्वीकार नहीं किया कि उसकी पत्नी को पूरे घटना के बारे पहली से जानकारी नहीं थी. साथ ही वह इस गिरोह में शामिल थी. हालांकि जांच में आये तथ्यों के आधार पर एसआइटी ने अन्नू पांडेय को भी संदिग्ध माना है.

    किस वित्तीय वर्ष में निकाले कितने पैसे

    वित्तीय वर्ष : निकाशी किये गये पैसे

    • 2023-2024 : 28,25,808 रुपये
    • 2024-2025 : 28,25,808 रुपये
    • 2025-2026 : 2,35,6353

    Also Read : आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला Johar Live Expose: Kaushal Pandey mastermind of the Bokaro treasury scam revealed; embezzled ₹4.29 crore across more than 50 transactions. जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी
    Next Article 100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.