Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 27, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी 

    गैस बिल, ट्रैफिक चालान और सरकारी नोटिस के नाम पर लोगों के मोबाइल फोन में भेजी गई एक APK फाइल ने हजारों लोगों की जमा-पूंजी पर डाका डाल दिया. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए झारखंड और दिल्ली से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देशभर में 3,000 से ज्यादा साइबर अपराध की शिकायतों से जुड़ा हो सकता है.

    डीसीपी (साइबर) बजरंग बनसोडे ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी झारखंड निवासी 28 वर्षीय आरिफ अंसारी है, जो पहले भी साइबर अपराधों में शामिल रह चुका है. उसने दिल्ली के रहने वाले साजिद अली से संपर्क किया. साजिद ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई की है. पुलिस के मुताबिक, साजिद ने यूट्यूब वीडियो देखकर APK फाइल बनाना सीखा और बाद में उसी तकनीक का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करने लगा. इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य लोगों का मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी जुटाते थे और हजारों लोगों को फर्जी लिंक और APK फाइल भेजते थे.

    क्लिक करते ही मोबाइल और OTP पर मिल जाता था कंट्रोल

    सीनियर इंस्पेक्टर सुवर्णा शिंदे ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति APK फाइल पर क्लिक करता था, ठगों को उसके मोबाइल फोन और OTP तक पहुंच मिल जाती थी. इसके बाद आरोपी बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे. पुलिस ने बताया कि गिरोह ने दो युवकों, मोहन महतो और सुनील सोरेन, को भी अपने साथ जोड़ा था. उनका काम उन लोगों को फोन करना था जिन्होंने मैसेज या दस्तावेज पर प्रतिक्रिया दी थी. वे खुद को अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और फाइल डाउनलोड करने या फॉर्म भरने के लिए मजबूर करते थे.

    2.5 लाख की ठगी से खुला मामला

    पुलिस एक ऐसे मामले की जांच कर रही थी, जिसमें एक व्यक्ति ने फर्जी महानगर गैस बिल के लिंक पर क्लिक कर दिया था. इसके बाद उसके खाते से करीब 2.5 लाख रुपये निकल गए. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बिल पूरी तरह फर्जी था और इसके तार इसी गिरोह से जुड़े हैं. बंसोडे ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज 3,000 से अधिक शिकायतों में भी इन आरोपियों की भूमिका सामने आई है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है.

    Also Read : दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?
    Also Read : झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?
    Next Article राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.