Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं. लारी गांव के पास होटल सम्राट के निकट रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे. वे मुहर्रम का कार्यक्रम पूरा कर गोला से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में लारी बुध बाजार के पास सामने से तेज गति में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

    ट्रक चालक फरार, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन (JH-02Q-8268) गोला से रामगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में कोयला लदा एलपी ट्रक (जेएच-02एए-4786) आ रहा था. टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में दो युवक रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव के रहने वाले थे, जबकि पांच लोग कुजू के बलसगरा गांव के निवासी थे. सभी की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच थी. हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    हादसे के बाद रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. शुक्रवार अल सुबह तक यातायात प्रभावित रहा. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया.

    देश में सड़क हादसे बड़ी चुनौती : नितिन गडकरी

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में बढ़ते सड़क हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या बताया. संसद में अपने संबोधन में कहा कि आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक साल में लगभग 4.8 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सबसे खराब रिकॉर्ड हमारे ही देश का है.

    उनके अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में सबसे बड़ी संख्या युवाओं की है. उन्होंने कहा कि करीब 60 प्रतिशत मृतकों की उम्र 18 से 34 वर्ष के बीच होती है, यानी वे लोग जो पढ़ाई, नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के दौर में होते हैं. कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 66.4 प्रतिशत लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं. गडकरी ने इस पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यही आयु वर्ग देश की अर्थव्यवस्था, विकास और भविष्य की रीढ़ है. उन्होंने यह भी बताया कि सड़क हादसों की वजह से भारत को हर साल अपनी जीडीपी का लगभग 3 प्रतिशत नुकसान झेलना पड़ता है.

    बीते पांच सालों में झारखंड के सड़क हादसों का हाल

    वर्षसड़क दुर्घटनाएंमौतेंघायल
    20214,7283,5133,227
    20225,180+3,898उपलब्ध नहीं
    20235,3154,1733,585
    2024 (नवंबर तक)4,6643,6592,932
    2025 (केवल घातक हादसे)124 घातक सड़क दुर्घटनाएं137उपलब्ध नहीं

    भारत में पिछले पांच सालों (2020 से 2024 के बीच) में सड़क हादसों की वजह से 8 लाख से ज़्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और लगभग 23 लाख से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हर साल औसतन 4.5 से 5 लाख दुर्घटनाएं दर्ज किए जाते हैं. पिछले पांच वर्षों के प्रमुख आंकड़े –

    वर्षकुल मौतें (Fatalities)
    20181,57,593
    20191,58,984
    20201,38,383
    20211,53,972
    20221,68,491
    Also Read : भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट
    Next Article झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.