Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद
    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 19, 2026Updated:June 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। SP शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना केआधार पर DSP (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच स्थित जंगल में छापेमारी कर दो साइबरअपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। मौके से कुल 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी सामान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल अलग-अलग लोगों को फंसाने के लिए किया जाता था।

    साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

    गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं काम कर रहा है और ये लोग किस-किस तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। प्राथमिक जांच में साइबर फ्रॉड के कई लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जामताड़ा में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लगातार अभियान चलाकर साइबर ठगों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि साइबर ठगी को रोका जा सके।

    Also Read : 12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    anti-cyber crime operation Arrest Breaking news Crime news cyber crime Cyber Crime Network cyber criminals cyber fraud cyber security digital fraud fraud case investigation Jamtara Jamtara News jharkhand Jharkhand news Local News mobile phones seized online fraud police action Police raid Scam Alert SIM Cards Seized
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता
    Next Article बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.