Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेरनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जोया के निधन से वन्यजीव प्रेमियों, जू कर्मियों और शहरवासियों में शोक की लहर है।

    दक्षिण अफ्रीका से लाई गई थी जोया

    जोया का टाटा जू और जमशेदपुर से विशेष जुड़ाव रहा है। उसे मात्र छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से भारत लाया गया था। उसके साथ जम्बो और एड नाम के दो अन्य अफ्रीकी शेर भी आए थे। वर्षों तक टाटा जू में रहने के दौरान वह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही।

    पर्यटकों की पसंदीदा थी शेरनी

    जू प्रबंधन के अनुसार, जोया का स्वभाव शांत और चंचल था। यही कारण था कि वह बच्चों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय थी। जू कर्मियों ने बताया कि इतने वर्षों में वह केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि टाटा जू परिवार का अहम हिस्सा बन चुकी थी। उसके निधन से जू परिवार को बड़ी क्षति हुई है।

    सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हुआ पोस्टमार्टम

    जोया की मौत के बाद जू प्रबंधन ने इसकी जानकारी जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ शबा आलम अंसारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल को दी। इसके बाद सोमवार को वन्यजीव विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम की निगरानी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत और अनिवार्य वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि हो सकेगी।

    पूरे सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    पोस्टमार्टम के बाद टाटा जू परिसर में ही जोया का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जू कर्मचारियों ने उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके निधन से शहर ने अपने सबसे पुराने और प्रिय वन्यजीव साथियों में से एक को खो दिया है।

    निदेशक ने क्या कहा

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने मीडिया से कहा, “जोया काफी बूढ़ी हो चुकी थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उसका लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।”

    Also Read : बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    Tata Zoo's African lioness Zoya passes away; death caused by old age and illness. टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन
    Next Article एनपीयू छात्रों की आवाज बने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, राज्यपाल से मिलकर की बड़ी मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.