Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क
    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में अपराध पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की मौजूदा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसएसपी ने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर कार्रवाई पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

    जनता से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर

    बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखें। मोहल्लों, बाजारों और गांवों में लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समय पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि जब पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत होगा, तब अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। लोगों से मिलने वाली सूचनाएं कई मामलों में पुलिस के लिए काफी उपयोगी साबित होती हैं।

    जेल से छूटे अपराधियों पर रहेगी नजर

    एसएसपी ने निर्देश दिया कि जेल से बाहर आए अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। थाना स्तर पर ऐसे लोगों का सत्यापन किया जाए और उनकी गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि कई बार पुराने अपराधी दोबारा अपराध की घटनाओं में शामिल हो जाते हैं। ऐसे में उन पर निगरानी रखना जरूरी है।

    लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश

    बैठक में लंबित मामलों को लेकर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि हर थाना अपने स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक करे और पुराने मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करे। उन्होंने चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, मोबाइल और बैग गुम होने से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    चेन स्नैचिंग, चोरी और नशा कारोबार के खिलाफ चलेगा अभियान

    राजधानी में चेन स्नैचिंग, चोरी, गृहभेदन, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर एसएसपी ने विशेष चिंता जताई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अपराधियों को किसी भी कीमत पर खुली छूट नहीं मिलनी चाहिए।

    हर क्षेत्र में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

    बैठक में पुलिस गश्ती व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि दिन और रात दोनों समय पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी डीएसपी और पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था की लगातार निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है।

    रात में खुद मैदान में उतरेंगे अधिकारी

    एसएसपी ने रात्रिकालीन गश्ती को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को रात में क्षेत्र भ्रमण करने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा गया। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

    पॉक्सो मामलों में तेजी लाने का आदेश

    बैठक में बच्चों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो मामलों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि ऐसे मामलों में अनुसंधान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित बच्चों को जल्द न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    गुमशुदा बच्चों और लोगों की तलाश होगी तेज

    गुमशुदा व्यक्तियों और बच्चों से जुड़े मामलों पर भी विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि ऐसे मामलों में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी थानों को ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    वारंट और कुर्की-जब्ती मामलों में भी तेजी लाने का निर्देश

    बैठक में लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती, जमानत और अन्य न्यायालयीय प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि अदालत से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों को जल्द पूरा किया जाए।

    “जनता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता”

    बैठक के अंत में एसएसपी राकेश रंजन ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और लोगों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो सके।

    Also Read : अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    SSP Rakesh Ranjan takes a tough stance on crime control; assigns strict tasks to SHOs. क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त थानेदारों को दिया सख्त टास्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास
    Next Article रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.