Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिक्षा कुमारी को सम्मानित किया। रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मंत्री ने शिक्षा को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    शिक्षा की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शिक्षा कुमारी ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि गोड्डा और पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की सफलता उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेल, शिक्षा या किसी अन्य क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रही हैं। सही अवसर और मजबूत संकल्प के साथ बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की उम्मीद

    मंत्री ने विश्वास जताया कि शिक्षा कुमारी आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और झारखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    चैंपियनशिप की तैयारियों और अनुभवों को किया साझा

    मुलाकात के दौरान शिक्षा कुमारी ने मंत्री को चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन, प्रतियोगिता की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार अभ्यास और कोचों के मार्गदर्शन से उन्हें इस सफलता तक पहुंचने में मदद मिली।

    40-43 किलोग्राम भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

    मालूम हो कि झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शिक्षा कुमारी ने 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने पश्चिम सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर देने की है। राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकें।

    Also Read : फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    Shiksha proves her mettle by winning gold; Minister Deepika says hard work has paid off. गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस
    Next Article चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.