Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.567 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल इलाके में की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत की अफीम और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष मुंडा के रूप में हुई है, जो पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बड़कीटांड खैरा गांव का रहने वाला है।

    वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया तस्कर

    सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की खेप लेकर पत्थलगड्डा से गिद्धौर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया और सिरकोल इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2.567 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी के पास से आर-15 बाइक भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था।

    सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अगर कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब, पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Also Read : गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम
    Next Article BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.