Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात में राज्य के विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सीएम का अभिवादन किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
राज्य के महाधिवक्ता के रूप में रोहितश्य रॉय अब झारखंड सरकार का उच्च न्यायालय और अन्य न्यायिक मंचों पर पक्ष रखेंगे। महाधिवक्ता राज्य सरकार के प्रमुख विधिक सलाहकार भी होते हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में सरकार को सलाह देने की जिम्मेदारी निभाते हैं। मुख्यमंत्री और महाधिवक्ता की यह मुलाकात औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, लेकिन इसे राज्य के विधिक और प्रशासनिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Also Read : अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड
Also Read : घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

