Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 12, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के गेतलसूद डैम क्षेत्र में निर्माणाधीन सोलर पावर परियोजना को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गेतलसूद स्थित सेकी (SECI) के बेस कैंप पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कंपनी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है और पूरे सिस्टम पर बिचौलियों का कब्जा हो गया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    विस्थापितों के अधिकार और स्थानीय विकास की उठाई मांग

    विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले पहुंचे ग्रामीणों ने सेकी प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा की जाए और स्थानीय लोगों के विकास को प्राथमिकता दी जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब उनकी जमीन और संसाधनों का उपयोग इस परियोजना के लिए किया जा रहा है, तो सबसे पहले स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने परियोजना प्रभावित परिवारों को मुफ्त बिजली देने की भी मांग की।

    ‘CSR फंड का हिसाब दो’

    प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से CSR मद में खर्च किए गए पैसे का कोई पारदर्शी हिसाब नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर उसका असर कहीं नजर नहीं आता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बिचौलियों के जरिए फर्जी बिल बनाकर राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

    पहले भी कर चुके हैं विरोध प्रदर्शन

    यह पहली बार नहीं है जब ग्रामीणों ने इस परियोजना के खिलाफ आवाज उठाई है। इससे पहले 18 मई को भी ग्रामीणों ने सेकी के खिलाफ घेराव और प्रदर्शन किया था। उस समय भी उन्होंने CSR फंड में अनियमितता और बिचौलियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शन के बाद अंचल कार्यालय में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उस बैठक में भी सेकी के अधिकारी CSR फंड में हुए खर्च का स्पष्ट ब्यौरा नहीं दे सके थे।

    कार्रवाई नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को सौंपा था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होगा और CSR फंड की जांच नहीं कराई जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

    प्रदर्शन में प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, मुखिया शांति मुंडा, जितेंद्र उरांव, अजय उरांव, कामेश्वर महतो, सूरज उरांव, कृष्णा महतो, जगेश्वर महतो, गौरीशंकर मुंडा, हरिनंदन गोस्वामी, राजेश लोहरा, बिट्टू उरांव, चंदन गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, सुधीर महतो, राजन महतो, गणेश करमाली, सत्येंद्र मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गेतलसूद में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) की इस परियोजना को लेकर पिछले कुछ महीनों से विरोध लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर उनकी जमीन ली जा रही है, लेकिन बदले में उन्हें न तो पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं और न ही परियोजना के लाभ में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में अब वे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने के मूड में हैं।

    Also Read : जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
    Next Article पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.