Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 12, 2026Updated:June 12, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मामले की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी आरोपी मृतक दंपती के ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद और जादू-टोना करने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। यह वारदात 2 और 3 जून 2026 की दरम्यानी रात की है। अज्ञात अपराधियों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मधुबन थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

    एसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुराग और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद और जादू-टोना करने का आरोप मुख्य वजह था। इसी को लेकर परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

    तीन ने किया हमला, चार ने दिया साथ

    पुलिस के मुताबिक रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा और विजय हांसदा ने धारदार हथियार से पति-पत्नी पर हमला कर उनकी हत्या की। वहीं दोमा हांसदा, बब्लू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा ने इस पूरी वारदात में उनका सहयोग किया। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। इनमें एक लोहे की तलवार, दो लोहे के छुरे, एक गुलाबी सूती गमछा, एक काला जींस, एक सफेद हाफ टी-शर्ट और दो अन्य गमछे शामिल हैं। बरामद कपड़ों पर खून जैसे धब्बे पाए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक परीक्षण में भेजा जाएगा।

    गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले

    पुलिस ने इस मामले में रमेश हांसदा, पाण्डु हांसदा, विजय हांसदा, दोमा हांसदा, बब्लू हांसदा, मोती हांसदा और सिकरा हांसदा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी, जाहेर टोला के रहने वाले हैं और मृतक परिवार से ही संबंध रखते हैं। पूरे मामले के खुलासे में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई। छापेमारी दल में अंचल निरीक्षक पूर्णेन्द्र प्रसाद महतो, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बिष्ट, तकनीकी शाखा की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    अंधविश्वास और जमीन विवाद बना दोहरी हत्या की वजह

    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच जादू-टोना करने का शक भी पैदा हो गया, जिसने परिवार के भीतर तनाव को और बढ़ा दिया। आखिरकार यही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पति-पत्नी की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

    Also Read : DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे
    Next Article गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.