Joharlive Desk
चेन्नई| दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस चेन्नई में आईपीएल 2021 सत्र के लिए गुरुवार को चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में अबतक के सबसे मंहगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले मौरिस का बेस प्राइस 75 लाख रूपये था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रूपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया।
इससे पहले, आईपीएल के पिछले सत्र के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 15.50 करोड़ रूपये में खरीदा था जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भारत के युवराज सिंह हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह आईपीएल का एक रिकार्ड है।
सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था लेकिन मौरिस ने उनका रिकार्ड तोड़ दिया।
आईपीएल नीलामी : मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleगोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

