Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 8, 2026Updated:June 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने स्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिसरा थाना क्षेत्र के मुकुन्दा निवासी संतोष कुमार गोराई के रूप में हुई है। डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने सोमवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इसके एवज में वह खाताधारकों को करीब पांच हजार रुपये देता था। खाता खुलने के बाद उससे जुड़े एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर अपने पास रख लेता था। बाद में इन खातों को 20 से 25 हजार रुपये में साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से कई बैंक खातों और यूपीआई एप से संबंधित स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन और निकासी के लिए किया जाता था। मामले में साइबर थाना धनबाद में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

    Man who provided people's bank accounts to cybercriminals nabbed by police. पुलिस ने दबोचा साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Next Article मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.