Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 7, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना चंदवा और कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई, जहां ओडिशा से लोहे की प्लेटें लेकर पटना जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से उतरकर किनारे गड्ढेनुमा जगह में जा धंसा। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    दो घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

    दुर्घटना में ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार के अलावा रामधारी यादव और सकिंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पहले रामधारी यादव और सकिंद्र यादव को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

    केबिन में फंसे चालक को निकालने में लगे दो घंटे

    हादसे के समय ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार केबिन में बुरी तरह फंस गया था। केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। सूचना मिलने पर प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटा गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को भी प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया।

    लगातार हादसों से ग्रामीणों में नाराजगी

    घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार और कई जगहों पर सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    Also Read : कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    A truck loaded with iron plates went out of control and sank into the roadside; three people are in critical condition. including the driver चालक समेत तीन की हालत गंभीर लोहे की प्लेट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
    Next Article रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.