Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 3:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल
    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 7, 2026Updated:June 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय शर्मा भी मौजूद रहे। करीब हुई इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति, आपसी समन्वय और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन के घटक दल अभी से अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं।

    राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। विधायकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, चुनावी गणित को मजबूत करने और विपक्ष की रणनीति का जवाब देने को लेकर भी चर्चा की गई। हालांकि बैठक के बाद किसी भी नेता ने मीडिया के सामने चुनावी रणनीति के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक में सिर्फ राज्यसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधन की आगे की रणनीति पर भी बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच इस तरह की और बैठकों का दौर जारी रह सकता है।

    राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म

    भूपेश बघेल का रांची दौरा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले गठबंधन अपने सभी सहयोगी दलों के साथ तालमेल को और मजबूत करने में जुटा है, ताकि चुनाव में किसी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे। इस मुलाकात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं और आने वाले दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

    Also Read : अस्पताल में खड़गे-इरफान की मुलाकात, अंसारी बोले- संघर्ष से मिली नई प्रेरणा
    Ajay Sharma Alliance Strategy Bhupesh Baghel Bhupesh Baghel News CM Residence Ranchi Coalition Politics Congress Congress Leadership Election Strategy Hemant Soren Hemant Soren News India Alliance india news Indian politics Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Rajya Sabha election Jmm JMM-Congress alliance Kanke Road Legislative Politics political meeting political news Rajya Sabha election 2026 Rajya Sabha Polls ranchi news ranchi politics state politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा
    Next Article केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    June 7, 2026
    झारखंड

    अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

    June 7, 2026
    जमशेदपुर

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026
    Latest Posts

    केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    June 7, 2026

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026

    अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

    June 7, 2026

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026

    रामगढ़ से बोकारो तक नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.