Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल का चुनावी किला फतह करने के लिए बीजेपी का नया पैंतरा, रणनीतिक कौशल में पारंगत नेताओं को उतारेगी पार्टी
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल का चुनावी किला फतह करने के लिए बीजेपी का नया पैंतरा, रणनीतिक कौशल में पारंगत नेताओं को उतारेगी पार्टी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल का चुनावी किला फतह करने के लिए राज्य में अपने सधे और मंझे लगभग दो दर्जन नेताओं की टीम को उतारने का फैसला किया है। टीम में उन नेताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें रणनीतिक और सांगठनिक रूप में महारथ हासिल है। उन नेताओं को खास तौर पर वैसे विधानसभाओं में तैनात किया जाएगा, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होगी।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 294 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा ने 109 सीटें चिन्हित की हैं, जिन पर विजय पताका लहराने में सफल होने के बाद वह सूबे की सत्ता पर काबिज हो सकती है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं तक भाजपा की पहुंच और उनको अपने पाले में लाने की कोशिश को कामयाब करने का जिम्मा इन नेताओं पर होगा।

    सूत्रों के अनुसार इस टीम में 22 से 24 नेताओं को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक को तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों में सांगठनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए लगाया जाएगा। उन पर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पार्टी को ले जाने का दायित्व रहेगा।

    पार्टी जिन नेताओं को पश्चिम बंगाल में उतारने जा रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ अनुराग ठाकुर का नाम महत्वपूर्ण है। इनके अतिरिक्त विनोद सोनकर, विनोद तावड़े, बसंत पांड्या, आरके सिंह, मंगल पांडेय, राज्यवर्धन सिंह राठौर, विनय सहस्त्रबुद्धे, राधामोहन सिंह, निशिकांत ठाकुर, नीतिन नवीन, रमेश विधूड़ी और आशीष शेलर का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल अथवा मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Bjp Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार का एक अनोखा गांव मनिया जहां लडकियों का भी होता है, जनेऊ संस्कार
    Next Article पारसनाथ हत्‍याकांड मामले में मिथुन गिरफ्तार, लोगों ने की सड़क जाम, आश्वाशन के बाद हटा जाम

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    July 8, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    July 8, 2025

    श्रावणी मेला 2025: भीड़भाड़ वाले दिनों में नहीं मिलेगा ‘शीघ्र दर्शनम पास’

    July 8, 2025

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.