Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, पिस्टल, गोलियां और टांगी बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, पिस्टल, गोलियां और टांगी बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के जगरनाथपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से लोडेड देसी पिस्टल, छह जिंदा गोलियां, दो टांगी, दो बेसबॉल स्टिक, पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया गया।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि लटमा रोड स्थित नेपाली कॉलोनी के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एक टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई।

    नदी किनारे खड़ी थी स्विफ्ट कार

    पुलिस जब बताए गए लोकेशन पर पहुंची तो स्वर्णरेखा नदी किनारे एक नीली स्विफ्ट कार खड़ी मिली। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर कार की जांच शुरू की। कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से लोडेड देसी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां मिली। इसके अलावा गाड़ी के अंदर से दो टांगी और दो बेसबॉल स्टिक भी बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल फोन और एक टैबलेट भी जब्त किया है। अधिकारियों का मानना है कि इन उपकरणों की जांच से आरोपियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

    पहले से दर्ज हैं कई मामले

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित मिंज उर्फ लवेंडर, राकेश रंजन उर्फ गुड्डू और रोहित महली के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुमित मिंज और राकेश रंजन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी वसूली, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े केस शामिल हैं। पुलिस अब इन दोनों के पुराने मामलों की भी समीक्षा कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल के दिनों में वे किन लोगों के संपर्क में थे।

    Also Read : ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, हजारीबाग में 1080 चालकों पर कार्रवाई

    ammunition and axe recovered. Ranchi Police nab three criminals before the crime; pistol गोलियां और टांगी बरामद पिस्टल वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, हजारीबाग में 1080 चालकों पर कार्रवाई
    Next Article रोहित मिर्धा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.