Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में हुई रोहित मिर्धा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रजीत साहू और विकास साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोहित मिर्धा की हत्या के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
Also Read : वारदात से पहले रांची पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, पिस्टल, गोलियां और टांगी बरामद


