Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट
    जोहार ब्रेकिंग

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 2, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : भारतमाला परियोजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब लंबे समय से बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर उन्होंने शिवालया कंस्ट्रक्शन के कार्यालय परिसर में हंगामा कर दिया। इस दौरान बकाया भुगतान को लेकर हुई तीखी बहस के बाद कुछ ग्रामीणों ने कंपनी के एचआर मैनेजर के साथ मारपीट भी कर दी।

    घटना के बाद निर्माण स्थल और कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से जुड़ी कंपनी ने उनसे नियमित रूप से काम कराया, लेकिन मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कई बार मांग करने और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई।

    भुगतान को लेकर लंबे समय से थी नाराजगी

    ग्रामीणों ने बताया कि वे कई महीनों से अपने बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाराजगी के कारण ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    नाइट गार्ड के रूप में कर रहे थे काम

    ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि वे सभी भूमि सिक्योरिटी मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से भारतमाला परियोजना में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि काम पूरा करने के बावजूद कई कर्मचारियों का मेहनताना अब तक नहीं मिला है।

    कई मजदूरों का भुगतान अब भी लंबित

    ग्रामीणों के अनुसार विराज सिंह का 20 दिन, पंकज पांडेय का 23 दिन, महादेव महतो का 21 दिन, सूरज सिंह का 58 दिन, गणेश सिंह का 34 दिन, प्रीतम कुमार का 28 दिन, गंगा सिंह का 54 दिन, रामकुमार गुप्ता का 53 दिन, लुईस मिंज का 52 दिन तथा अमर सिंह का 20 दिन का भुगतान अभी तक बकाया है।

    मजदूरों का कहना है कि समय पर मजदूरी नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। कई लोग कर्ज लेकर घर का खर्च चला रहे हैं।

    आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द से जल्द सभी मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

    वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। मजदूर अब कंपनी प्रबंधन से जल्द भुगतान की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने मेहनत की कमाई मिल सके।

    Workers' Anger Erupts Over Unpaid Wages; HR Manager Assaulted एचआर मैनेजर से की मारपीट मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
    Next Article गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.