Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को हुई बारिश और तेज हवा के बीच डोरंडा इलाके में एक बड़ा पेड़ बिजली की हाई वोल्टेज (हाई-टेंशन) तार पर गिर गया। यह घटना नीलम कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर के सामने हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

