Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुटिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस छठ तालाब के पास अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

    रामगढ़ का रहने वाला है आरोपी

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनिल नायक (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित स्याल मोड़ का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

    मोबाइल और बाइक भी जब्त

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर JH24F0449) भी जब्त की है। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन के जरिए आरोपी के संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

    अन्य तस्करों की तलाश जारी

    पुलिस का मानना है कि इस अवैध कारोबार में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रांची में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

    छापेमारी अभियान में एएसपी निखिल राय, सिटी डीएसपी केवी रमन, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, चुटिया थाना प्रभारी पुनम कुमारी, बजरंग टोप्पो, मिनकेतन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    Drug Racket Busted Near Chhath Pond; Smuggler Arrested with Brown Sugar छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार
    Next Article जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.