Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तय, हजारीबाग नगर निगम ने कसी कमर
    झारखंड

    किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तय, हजारीबाग नगर निगम ने कसी कमर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : नगर निगम की दुकानों का वर्षों से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। करोड़ों रुपये बकाया होने के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने साफ कर दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में बकाया किराया वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

    एक सप्ताह की मोहलत, फिर होगी कार्रवाई

    नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा कर दें। अगर तय समय में किराया जमा नहीं किया गया तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा।इसके साथ ही निगम उन दुकानों का नए सिरे से आवंटन करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा। निगम के इस फैसले के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

    3.50 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

    समीक्षा बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में 21 जगहों पर करीब एक हजार से ज्यादा म्युनिसिपल दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल बकाया राशि लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये पहुंच चुकी है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 400 से ज्यादा दुकानदार ऐसे हैं जिनका किराया दो साल से अधिक समय से लंबित है। इनमें कई दुकानदारों पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है। बैठक में मटवारी स्थित म्युनिसिपल शॉप की स्थिति पर भी चिंता जताई गई। यहां करीब 158 दुकानों पर 51 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जल्द कार्रवाई की बात कही।

    आज से चलेगा विशेष वसूली अभियान

    सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने शुक्रवार से विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से कहा गया है कि बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ कहा कि निगम की संपत्तियों का उपयोग कर व्यापार करने वाले दुकानदार अगर समय पर किराया नहीं देंगे तो उनके खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार सूरज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निगम प्रशासन का कहना है कि राजस्व वसूली अभियान लगातार चलाया जाएगा।

    Also Read : जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
    Next Article रेलवे ट्रैक का सामान चुराकर ले जा रहा था युवक, RPF ने 41 पेंड्रोल क्लिप के साथ दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.