Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। वह गांव के स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह झोला छाप डॉक्टर के रूप में भी आसपास के लोगों का इलाज करते थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से निकल गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

    इसी दौरान नगदारा गांव के पास पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच उदय सिंह का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से शराब और बीयर की कई बोतलें मिली हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उदय सिंह को किसी परिचित ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में किसी करीबी या परिचित व्यक्ति की संलिप्तता होने की संभावना है। जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बुलाया था, उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और आखिरी बार संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

    घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    उदय सिंह की हत्या से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

    Also Read : रांची के 323 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की बदलेगी तस्वीर, गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

    Assistant Teacher Brutally Murdered in Palamu: Throat Slit After Being Plymmed with Alcohol पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम हत्या शराब पिलाकर रेत डाला गला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर आज होगी बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रभारी करेंगे सीएम हेमंत से मुलाकात
    Next Article अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.