Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
    झारखंड

    DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित से जुड़े कई बड़े समझौतों पर मुहर लगा दी। बैठक में कुल 39 शर्तों को मंजूरी मिली। इसमें सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, राज्य में “अबुआ दवाखाना” योजना शुरू करने, नशे के कारोबार पर लगाम कसने और दिव्यांग कलाकारों को आर्थिक सहायता देने जैसे अहम फैसले शामिल हैं। कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। ववहीं छहीं ठे वेतनमान में इसे 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत और पांचवें वेतनमान में 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को फायदा मिलेगा।

    “अबुआ दवाखाना” योजना को मंजूरी

    राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए “अबुआ दवाखाना” योजना को मंजूरी दे दी गई है। इन केंद्रों में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा पद्धति से इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार ने आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अवधि भी बढ़ाने का फैसला लिया है।

    नशे के कारोबार पर सख्ती, सूचना देने वालों को इनाम

    कैबिनेट बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। सरकार ने NDPS एक्ट के तहत अवैध नशे के कारोबार और तस्करी की सूचना देने वालों के लिए नई पुरस्कार नीति लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत सूचना देने वालों को 3 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये से ज्यादा तक का इनाम मिल सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे ड्रग्स नेटवर्क पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

    दिव्यांग और बुजुर्ग कलाकारों को आर्थिक मदद

    कैबिनेट ने 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमार और दिव्यांग कलाकारों के लिए राहत भरा फैसला लिया। अब ऐसे कलाकारों को हर महीने 4 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इसके लिए कलाकार की मासिक आय 8 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। सरकार ने इस योजना की प्रक्रिया को भी आसान बनाने का फैसला किया है।

    जैविक खेती को बढ़ावा

    सरकार ने राज्य में 1.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजना को भी मंजूरी दी है। यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक तीन चरणों में लागू होगी। इस पर करीब 370 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

    दुमका एयरपोर्ट और रेल लाइन को भी मंजूरी

    दुमका एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ समझौते को मंजूरी दी गई है। वहीं खूंटी जिले में लोधमा-फिसका रेल लिंक लाइन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को भी हरी झंडी दे दी गई।

    मेडिकल छात्रों और पशुपालकों के लिए भी फैसले

    सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इंटर्न्स की स्टाइपेंड राशि में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत व्यवसायिक बकरी पालन योजना के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    व्यापारियों को बड़ी राहत

    कैबिनेट ने पेट्रोल, डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को त्रैमासिक रिटर्न और मासिक एब्सट्रैक्ट दाखिल करने की बाध्यता से राहत दे दी है। सरकार का कहना है कि इससे कारोबारियों को अनावश्यक कागजी झंझट से छुटकारा मिलेगा और “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में कई प्रशासनिक और विकास योजनाओं को भी मंजूरी मिली। बगोदर-सरिया और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालयों में नए पद सृजित किए जाएंगे। ITI संस्थानों के अपग्रेडेशन और पंचायतों को वित्तीय मदद देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।

     Also Read : कोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

    Abua Dawakhana cabinet meeting DA Hike Disabled Artists Drug Prevention Policy Government Employees Hemant Cabinet Decisions Hemant Soren Jharkhand cabinet Jharkhand Government Jharkhand news JMM government latest Jharkhand news Organic Farming ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 लाख की अवैध लकड़ियां जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    Latest Posts

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बनी रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.