Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 11:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एसएसपी ने बेड़ो और सिल्ली अनुमंडल क्षेत्र के डीएसपी, थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती, पेट्रोलिंग और आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    नए थाना प्रभारियों को दिए खास निर्देश

    बैठक में एसएसपी राकेश रंजन ने हाल ही में पदस्थापित नए थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पुलिस की मौजूदगी लोगों को महसूस होनी चाहिए। इसके लिए नियमित गश्ती और पेट्रोलिंग बेहद जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि रात के समय विशेष निगरानी रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि इलाके के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करें ताकि किसी भी घटना की सूचना समय पर मिल सके।

    पर्व-त्योहार को लेकर सतर्क रहने का निर्देश

    बैठक के दौरान आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया। एसएसपी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में पुलिस तुरंत सक्रिय होकर कार्रवाई करे। एसएसपी ने अधिकारियों से सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा ताकि भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

    ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने भी बैठक में पुलिस अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों का भरोसा जीतना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस टीम गांवों में लगातार संपर्क बनाए रखे और छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर उसका समाधान करे। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को पुराने मामलों के जल्द निष्पादन और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    अपराध नियंत्रण को लेकर बनाई गई रणनीति

    बैठक में चोरी, लूट, अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जाए और सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखी जाए। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में आम लोगों से संवाद बढ़ाएं, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बन सके।

    Also Read : बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    Police Vigilance to Increase in Ranchi's Rural Areas; SSP Rakesh Ranjan Assigns Task to Officers in Bero and Silli SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
    Next Article सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026
    खूंटी

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026
    Latest Posts

    सड़क किनारे अड्डाबाजी करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक चला जांच अभियान

    May 26, 2026

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    May 26, 2026

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026

    बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.