Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 10:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में सोमवार अहले सुबह एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने ही पिता, पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में पिता और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60) और सुजाता उरांव (27) के रूप में हुई है। वहीं हमले में घायल तीन वर्षीय रियांशी का इलाज चल रहा है।

    अचानक कुल्हाड़ी उठाई और परिवार पर कर दिया हमला

    जानकारी के मुताबिक, आरोपित संदीप उरांव (35) ने अचानक घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सबसे पहले अपने पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी और मासूम बेटी को भी निशाना बनाया। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के पहुंचने तक सुरेंद्र उरांव और सुजाता उरांव की मौत हो चुकी थी, जबकि मासूम रियांशी खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी।

    थाना प्रभारी ने गोद में उठाकर बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

    घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने रियांशी को गोद में उठाया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

    वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली और आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सेंगरा टोली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपित का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं था और वह बदला-बदला नजर आ रहा था।

    Also Read : BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    arrested Axe Attack Case Breaking Alert Breaking news child injured Child Injury News crime in Jharkhand Crime news Crime Story crime update Domestic Crime domestic violence Double Murder Family Dispute Family Murder Case Father Murder hindi news Hindi Samachar india news jharkhand Jharkhand crime Jharkhand Double Murder Jharkhand news Jharkhand police Latest news Murder case News Update police investigation viral news wife murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी
    Next Article ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    Related Posts

    क्राइम

    रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन-झुमके की छिनतई, इलाके में दहशत

    May 25, 2026
    जामताड़ा

    हीटवेव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गंभीर, सभी डीसी को दिए राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

    May 25, 2026
    झारखंड

    पलामू बस स्टैंड के पास आग ने मचाई तबाही, तीन दुकानें जलकर खाक

    May 25, 2026
    Latest Posts

    रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन-झुमके की छिनतई, इलाके में दहशत

    May 25, 2026

    हीटवेव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गंभीर, सभी डीसी को दिए राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

    May 25, 2026

    पलामू बस स्टैंड के पास आग ने मचाई तबाही, तीन दुकानें जलकर खाक

    May 25, 2026

    झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर रिम्स अलर्ट, हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग बेड और खास तैयारी

    May 25, 2026

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.