Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू परंपराओं में मूल रूप से काफी समानताएं हैं। उनके अनुसार तीनों परंपराएं प्रकृति पूजा से जुड़ी हैं, जहां पेड़, पहाड़, पत्थर, जल और धरती माता की आराधना की जाती है।

    उन्होंने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज की 700 से ज्यादा जातियां हैं, जबकि झारखंड में 32 से 33 जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। सभी समुदायों की अपनी अलग परंपराएं और देवी-देवता हैं, लेकिन विविधता में एकता की भावना ही सरना, सनातन और हिंदू संस्कृति की पहचान है।

    कांग्रेस और झामुमो पर हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा कि दोनों दल यह प्रचारित कर रहे हैं कि आदिवासियों को हिंदू बनाया जा रहा है, जबकि “हिंदू बनाने” जैसी कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि “क्रिश्चियन और मुसलमान बनाए जाते हैं, जबकि सरना, सनातन और हिंदू जन्म से होते हैं।”

    मरांडी ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का गठन अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था और अंग्रेजों ने “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाकर समाज को बांटने का काम किया। उनका आरोप था कि कांग्रेस आज भी उसी सोच के साथ राजनीति कर रही है।

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन पार्टी ने उनकी सलाह को नहीं माना। मरांडी के मुताबिक कांग्रेस और झामुमो आदिवासी समाज को मुख्यधारा से अलग दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेसा कानून की नियमावली के जरिए आदिवासी परंपराओं और पारंपरिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, आस्था और परंपराओं में बदलाव लाने वालों के खिलाफ कांग्रेस और झामुमो चुप्पी साधे हुए हैं।

    मरांडी ने धर्मांतरण और सांस्कृतिक बदलाव के मुद्दों पर भी कांग्रेस और झामुमो को घेरा। उन्होंने कहा कि ये दल ऐसे मुद्दों पर मौन रहते हैं, लेकिन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हटते। भाजपा आदिवासी समाज को अलग-थलग करने और उनमें विभाजन पैदा करने की हर कोशिश का विरोध करेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी मौजूद रहीं।

    Also Read : हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान

    and Hindu: Babulal Marandi Sanatan There is no difference between Sarna सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी सरना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान
    Next Article 12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.