Simdega : सिमडेगा जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत कुल 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला विभिन्न थाना और कार्यालयों में किया गया है। इनमें 13 एसआई और 31 एएसआई शामिल हैं। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, मामलों के समयबद्ध निष्पादन और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पदाधिकारियों को बदलकर नए स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से थाना स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों के निष्पादन में सुधार होगा। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Also Read : रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त


